Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रोनाल्डो 18 दिनों के लिए मैदान से हो सकते हैं दूर

Published

on

रोनाल्डो 18 दिनों के लिए मैदान से हो सकते हैं दूर

Loading

रोनाल्डो 18 दिनों के लिए मैदान से हो सकते हैं दूर

लिस्बन| पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के एक पूर्व चिकित्सक ने कहा है कि अगर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को मांसपेशियों में खिंचाव है तो वह 18 दिन के लिए खेल से दूर हो सकते हैं। रोनाल्डो को स्पेनिश लीग रियल मेड्रिड में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें चैम्पियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले में बाहर बैठना पड़ा था। यह मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।

रोनाल्डो के बिना टीम का आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। टीम मैनचेस्टर के खिलाफ गोल करने में कामयाब नहीं हुई थी। रोनाल्डो के बिना टीम की धार कमजोर लग रही थी। रोनाल्डो चैम्पियंस लीग के इस सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 16 गोल हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बार्सिलोना के लुइस सुआरेज हैं जिनके नाम आठ गोल हैं।

कामपोस ने गुरुवार को स्पेन के अखबार रिकार्ड को बताया, “अगर मांसपेशियों की समस्या है तो इससे उबरने में 18 से 21 दिन लगेंगे। 12 से 14 दिन चोट के ठीक होने में और पांच से सात दिन मांसपेशियों को सही होने में।”

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending