Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन के बिग बेन घंटाघर का 4.3 करोड़ डॉलर से सौंदर्यीकरण

Published

on

लंदन के बिग बेन घंटाघर का 4.3 करोड़ डॉलर से सौंदर्यीकरण

Loading

लंदन के बिग बेन घंटाघर का 4.3 करोड़ डॉलर से सौंदर्यीकरण

लंदन। लंदन के प्रसिद्ध घंटाघर ‘बिग बेन’ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिस पर 4.3 करोड़ डॉलर की लागत आएगी। ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार को घोषणा की कि इस तीन वर्षीय सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का आगाज अगले साल की शुरुआत में होगा। इस दौरान यह घड़ी कुछ समय के लिए बंद और इसका घंटा खामोश हो जाएगा।

यह अनुमान लगाया गया है कि अगर जल्द घंटाघर की समस्याओं पर तवज्जो नहीं दी गई, तो यह खतरे में पड़ सकता है। यह सौंदर्यीकरण कार्यक्रम इस इमारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सौंदर्यीकरण या मरम्मत कार्यक्रम है। आखिरी बार 30 साल पहले इस घड़ी की बड़े पैमाने पर मरम्मत की गई थी।

घंटाघर के संरक्षक स्टीव जैग्स ने बताया, “घड़ी की टिकटिक चालू रखने के लिए हमें इस समय घड़ी का पूरा निरीक्षण कर इसका जीर्णोद्धार करना चाहिए।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending