Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सिंहस्थ कुंभ : ग्रीन-क्लीन अभियान से जुड़े विदेशी

Published

on

सिंहस्थ कुंभ : ग्रीन-क्लीन अभियान से जुड़े विदेशी

Loading

सिंहस्थ कुंभ : ग्रीन-क्लीन अभियान से जुड़े विदेशी

उज्जैन| मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे धार्मिक समागम सिंहस्थ कुंभ में हिस्सा लेने आए विदेशी भी ‘ग्रीन उज्जैन-क्लीन उज्जैन’ अभियान से जुड़कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। उज्जैन में 22 अप्रैल से शुरू हुए सिंहस्थ में शामिल होने बड़ी संख्या में देशी ही नहीं, विदेशी श्रद्घालु भी पहुंच रहे हैं। क्षिप्रा को अविरल, प्रवाहमान और उज्जैन को स्वच्छ बनाने के लिए सिंहस्थ कुंभ में आए विदेशी श्रद्घालु नदी के घाटों पर जाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इस अभियान से जुड़ने वालों में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी तथा कई दक्षिण एशियाई देशों से आए श्रद्घालु शामिल हैं।

सरकार की ओर से बुधवार देर शाम जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका से आई बाक्टी और जेनी भी इस अभियान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी महाकाल में अनन्य आस्था है। उन्होंने पहले उज्जैन के बारे में केवल सुना ही था, अब उन्हें इससे रू-ब-रू होने का मौका मिला है। वे सिंहस्थ कुंभ में आकर खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। वे यहां की विविधतापूर्ण संस्कृति को देखकर अभिभूत हैं। उनका मत है कि यह संस्कृति ही भारत की पहचान है।

बाक्टी और जेनी कहती हैं कि वे यहां के समागम में जुटे विभिन्न संप्रदाय, पंथ, और अखाड़ों को देखकर अभिभूत हैं, क्योंकि सभी का उद्देश्य एक ही है, आध्यात्म और मानव-कल्याण। यहां की संस्कृति से वे इतनी प्रभावित हुई हैं कि अब वे उज्जैन और भारत बार-बार आना चाहेंगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending