Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मनोज बाजपेयी से मिल खुश हुए शाहरुख

Published

on

मनोज बाजपेयी से मिल खुश हुए शाहरुख

Loading

मनोज बाजपेयी से मिल खुश हुए शाहरुख

मुंबई| सच्ची घटना पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रैफिक’ का प्रचार कर रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी से मिलकर सुपरस्टार शाहरुख खान काफी खुश हुए। मौका था ‘ट्रैफिक’ के प्रचार कार्यक्रम का, जिसमें कुछ देर के लिए शाहरुख भी पहुंचे। उन्होंने अचानक यहां पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।

मनोज ने इसके लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया, “कुछ देर के लिए यहां आने का शुक्रिया शाहरुख खान। आपका आना मीडिया के लिए भी हैरान करने वाला था। आपको शुभकामनाएं।”

मनोज के इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख ने भी ट्वीट कर कहा, “आपसे मिलकर काफी खुशी हुई।”

‘ट्रैफिक’ एक हवलदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मरीज में हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय ले जा रहे एंबुलेंस को समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मुंबई के भीड़ भरे ट्रैफिक का प्रबंध संभालता है।

फिल्म के निर्माता दीपक धार हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेडेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है, जिनका इसी साल 27 फरवरी को बीमारी के कारण निधन हो गया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending