Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

माल्या ब्रिटेन में 1.5 करोड़ डॉलर के बंगले में रहते हैं

Published

on

माल्या ब्रिटेन में 1.5 करोड़ डॉलर के बंगले में रहते हैं

Loading

माल्या ब्रिटेन में 1.5 करोड़ डॉलर के बंगले में रहते हैं

लंदन| देश में विभिन्न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये ऋण चुकाने में असफल रहे उद्योगपति विजय माल्या ब्रिटेन की हर्टफोर्डशायर काउंटी में 1.5 करोड़ डॉलर के बंगले में रहते हैं। समाचार पत्र संडे टाइम्स के मुताबिक, यह बंगला फार्मूला वन चैंपियन लेविस हैमिल्टन के पिता से एक विदेशी कंपनी ने खरीदा था।

60 वर्षीय माल्या के विरुद्ध एक भारतीय अदालत ने पिछले सप्ताह गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

विदेशी कंपनियों के जरिये ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने का प्रचलन जांच के दायरे में है, क्योंकि इसके जरिये संपत्ति के वास्तविक मालिक या लाभार्थी का नाम छुपाया जा सकता है और कई बार कर देनादारी से बचने के लिए ऐसा किया जाता है।

इस तरह की कंपनियों ने ब्रिटेन में कुल 245 अरब डॉलर की संपत्ति खरीदी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया, जिसके बाद उन्हें यहां से स्वदेश भेजने की संभावना बढ़ गई है।

इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में दर्ज है और उसमें उन्हें हर्टफोर्डशायर का निवासी बताया गया है।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending