Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

शहर में भाजपा विरोधी पोस्टर, पार्टी नींद में

Published

on

पौड़ी गढ़वाल में भाजपा विरोधी पोस्टर, प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर तंज कसने वाले पोस्टर

Loading

पौड़ी गढ़वाल में भाजपा विरोधी पोस्टर,  प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर तंज कसने वाले पोस्टर

पौड़ी (गढ़वाल)। प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालातों पर तंज कसने वाले पोस्टरों से शनिवार रात पौड़ी शहर पट गया। पिछले दिनों कुछ इस तरह के पोस्टर राजधानी में भी चस्पा हुए थे। तब प्रदेश भाजपा ने विपक्षी खेमे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन पौड़ी में सुप्तावस्था में पड़ी जिला भाजपा की ओर से इन पोस्टरों पर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। राजनीतिक गतिविधियों के लिए सक्रिय माना जाने वाला पौड़ी शहर शनिवार रात प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर व्यंग्यात्मक तौर पर बनाए गए पोस्टरों से पट गया। प्रदेश की राजधानी देहरादून के बाद पौड़ी शहर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथ में कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की कमान दिर्शायी गई है और बकरों के धड़ों पर बागियों के चेहरे दिखाए गए हैं। इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह को तीन अन्य विधायकों की जरूरत महसूस करते हुए कंधे में नोटों की पोटली लिए खरीद-फरोख्त की इच्छा जाहिर करते दिखाया गया है।

राजधानी देहरादून में इन पोस्टरों के चस्पा होने पर भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। स्वयं प्रशासन ने आनन-फानन में इन पोस्टरों को शहर की दीवारों से उतरवाया भी था। लेकिन पौड़ी जिले में ऐसा नहीं है। शहर भर में ये पोस्टर जगह-जगह चिपकाए गए हैं। जिला भाजपा की ओर से न तो ये पोस्टर हटवाए गए हैं और ना ही अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। सांगठनिक दृष्टि से पौड़ी में भाजपा शुरूआत से ही कमजोर रही है। तेजतर्रार नेताओं के अभाव में भाजपा इस बार भी कांग्रेस से कमजोर साबित हुई है। उप जिलधिकारी पौड़ी से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि शहर में लगे पोस्टरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और भाजपा कार्यकर्ताओं या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अभी तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending