Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख

Published

on

Dipa Karmakar country proud: Shah Rukh

Loading

Dipa Karmakar country proud: Shah Rukh

मुंबई| सुपरस्टार शाहरुख खान ने ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के वोल्ट्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर की प्रशंसा की और उन्हें ‘देश का गौरव’ बताया। शाहरुख ने दीपा की तारीफ में कहा कि भारतीय महिला जिमनास्ट की उपलब्धियां उन्हें प्रेरित करती हैं।

शाहरुख ने जिमनास्ट की तस्वीर पर लिखा, “आखिरकार हमारे पास भी खुद की नाडिया कोमनेकी (पूर्व रोमानियाई जिमनास्ट) हो गई है। दीपा करमाकर आप हमारे देश का गौरव हैं। आपकी उपलब्धियां हमें प्रेरित करती हैं।”

करमाकर विश्व जिमनास्ट इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। 22 वर्षीया ने अपने पहले प्रयास में 14.833 प्वॉइंट हासिल किए जो शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पर्याप्त थे। अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में करमाकर ने 14.566 अंक हासिल किए।

करमाकर ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending