Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

गेंदबाजों का प्रदर्शन, रहाणे की बल्लेबाजी शानदार : धौनी

Published

on

गेंदबाजों का प्रदर्शन रहाणे की बल्लेबाजी शानदार, आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, मुंबई इंडियंस

Loading

गेंदबाजों का प्रदर्शन रहाणे की बल्लेबाजी शानदार, आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, मुंबई इंडियंस

मुंबई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत हासिल करने पर अपनी टीम के गेंदबाजों की तारीफ की। लीग के नौवें संस्करण में शनिवार को हुए पहले मुकाबले में पुणे ने मुम्बई को वानखेड़े स्टेडियम में नौै विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। इस लक्ष्य को पुणे ने अजिंक्या रहाणे (नाबाद 66) की बदौलत 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। हालांकि, इस मुकाबले में टीम के गेंदबादों ने भी काफी दम दिखाया।

इंडियन प्रीमियर लीग: 9

मैच के बाद शनिवार को धौनी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारी इससे अच्छी शुरुआत हो सकती थी। इसका अधिकांश श्रेय गेंदबाजों को जाता है, विशेषकर रजत भाटिया को। उन्होंने एक असहज क्षेत्र में गेंदबाजी की। प्रतिद्वंद्वी भी काफी ताकतवर थे।” पुणे की तरफ से इशांत और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। रजत भाटिया, अश्विन, एम.अश्विन और आर.पी. सिंह ने एक-एक विकेट लिए और अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 66 रन बनाए। धौनी ने कहा, “जब आपके पास बोर्ड पर बनाने के लिए अधिक रन नहीं होते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। हमेशा से लगता था कि अजिंक्य रहाणे बेहतरीन करेंगे और उन्होंने काफी अच्छा खेला।”

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending