Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

आईपीएल : मुम्बई का टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

आईपीएल का नौवां संस्‍करण, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई इंडियंस, टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

Loading

आईपीएल का नौवां संस्‍करण, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई इंडियंस, टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

मुंबई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत वानखेड़े स्टेडियम में जारी पहले मैच में मुम्बई इंडियंस टीम ने शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई इस आईपीएल में मौजूदा चैम्पियन के तौर पर उतरी है। वहीं, पुणे का यह पहला आईपीएल मैच है। टीम चेन्नई सुपर किंग्स के प्रतिबंधित हो जाने के बाद आईपीएल खेल रही है। पुणे की कमान चेन्नई को दो बार खिताब दिलाने वाले आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के हाथों में है। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत कर अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी।

आईपीएल : 9

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, हार्दिक पंड्या, केरन पोलार्ड, लेंडल सिमंस, जोस बटलर, मिशेल मैकक्लेनाघन, एस. गोपाल, अंबाती रायडू, विनय कुमार।

पुणे सुपर जाएंट्स : मेहन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, फॉफ दू प्लेसिस, मिशेल मार्श, रजत भाटिया, एम. अश्विन, केविन पीटरसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, इशांत शर्मा, आरपी सिंह।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending