Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ 6 फरवरी को रिलीज होगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लोकप्रिय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग के जीवन पर आधारित फिल्म ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ भारत में छह फरवरी को रिलीज होगी। एक बयान में कहा गया है कि यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया इसे देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज करेगी। फिल्म गोल्डन ग्लोब के लिए नामांकित की गई है।

फिल्म में हॉकिंग की भूमिका अभिनेता एडी रेडमायने ने निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री फेलिसिटी जोंस भी हैं। इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब के लिए चार नामांकन मिले हैं। ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ की कहानी 1960 के दशक से शुरू होती है, जब कैंब्रिज युनिवर्सिटी के छात्र स्टीफन हॉकिंग (एडी रेडीमैय्ने) को सहपाठी जेन विडे (फेलिसिटी जोंस) से प्यार हो जाता है। 21 साल की उम्र में हॉकिंग को अपनी मोटर न्यूरॉन बीमारी के बारे में पता चलता है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending