Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मेरे ससुर की हर परफार्मेस पुरस्कार की हकदार : ऐश्वर्य

Published

on

मेरे ससुर की हर परफार्मेस पुरस्कार की हकदार : ऐश्वर्य

Loading

मेरे ससुर की हर परफार्मेस पुरस्कार की हकदार : ऐश्वर्य

मुंबई| ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन की हर परफार्मेस पुरस्कार के काबिल है। ऐश्वर्य ने यह बात अमिताभ को ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप कही। उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है। हमें पा पर बहुत नाज है। उन्होंने यह पुरस्कार एक बार फिर जीता है। उनकी हर परफार्मेस काबिल-ए-जश्न होती है। पा की ओर से धन्यवाद करती हूं। हम उनसे प्यार करते हैं। भगवान उन पर कृपा दृष्टि बनाए रखे।”

ऐश्वर्य यहां सोमवार को लोरियाल वूमेन ऑफ वर्थ अवार्ड-2016 में शामिल हुईं। वह सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending