Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

समाज सेवा की सजा भुगतने में जुटे हैं क्रिस

Published

on

Loading

गायक क्रिस ब्राउन पिछले छह सप्ताह से सामुदायिक सेवा (क्षमा सेवा) में अपना समय दे रहे हैं। वह जल्द से जल्द समाज सेवा के रूप में मिली इस सजा को पूरा कर लेना चाहते हैं। क्रिस, रिहाना पर हमला करने के मामले में जनवरी के मध्य में होने वाली अगली सुनवाई से पहले सामुदायिक सेवा के अपने 1,000 घंटे पूरे करने के लिए 13 नवंबर से एक दिन में छह घंटे और सप्ताह में पांच दिन वह शारीरिक श्रम कर रहे हैं।

क्रिस, रिहाना पर हमला करने के मामले में सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा कर रहे हैं। वह परिवीक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत एक पेंटिंग, सफाई, कचरा हटाने और फर्नीचर यहां-वहां पहुंचाने वाली एक संस्था में काम कर रहे हैं।

पिछले शुक्रवार को मेमोरियल एरीना में प्रस्तुति देने के लिए रवाना होने से पहले क्रिस ने छह घंटे काम किया। इसके बाद वह शनिवार को कोलंबिया में होने वाले शो के लिए रवाना हुए। रविवार को उन्होंनें बर्मिघम में एक प्रस्तुति दी।

सामुदायिक सेवा के लिए सोमवार को वह एक निजी विमान में वापस आए।

सूत्रों के मुताबिक, सामुदायिक सेवा के दौरान उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और ना ही किसी को परेशान किया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending