Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार : गुजरात सबसे फिल्म-फ्रेंडली राज्य

Published

on

राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार : गुजरात सबसे फिल्म-फ्रेंडली राज्य

Loading

राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार : गुजरात सबसे फिल्म-फ्रेंडली राज्य

नई दिल्ली| यहां सोमवार को आयोजित 63वें राष्ट्र फिल्म पुरस्कार समारोह में गुजरात को सबसे फिल्म-फ्रेंडली राज्य का पुरस्कार दिया गया। यहां नेशनल मीडिया सेंटर में डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल के निदेशक सेंथिल राजन ने इस पुरस्कार की घोषणा की।

यह पहली बार है जब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राज्यों में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया है।

राजन ने कहा, “हमने गुजरात को फिल्मी व्यवसाय व सुविधाएं देने और भारतीय सिनेमा के प्रचार की दिशा में किए उसके प्रयासों की वजह से चुना है।”

उत्तर प्रदेश व केरल राज्य का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

गुजरात को सबसे फिल्म-फ्रेंडली राज्य चुनने वाले ज्यूरी में राजन के अलावा सुधीर मिश्रा, भारत बाला और प्रवेश साहनी शामिल हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending