Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जन्नत फिल्म्स’ के बैनर तले बनी दो फिल्मों की भव्य लॉन्चिंग

Published

on

Loading

लखनऊ। ‘जन्नत फिल्म्स‘ के बैनर तले बनीं दो फ़िल्में ‘वेलकम टू अलीबाग’ और ‘ददुआ’ की भव्य लॉन्चिंग नवाबों के शहर लखनऊ में की गई जिस मौके पर दोनों फिल्मों के  डाइरेक्टर  और अभिनेता साथ मौजूद रहे। वेलकम टू अलीबाग डाइरेक्टर अब्दुल मोहसिन किदवई की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म है।  जिसकी कहानी स्क्रीनप्ले और डाइलोग किदवई ने खुद लिखें है और साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी वो खुद ही कर रहे है।  निर्माता रईस खान की यह फिल्म जल्द ही शूटिंग फ्लोर पर आने वाली है।  मराठी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जीत अब हिंदी फिल्मों की तरफ रुख करते नज़र आ रहे है।
वेलकम टू अलीबाग के आलावा दूसरी फिल्म ददुआ के डाइरेक्टर राईस खान है।  फिल्म के लेखक अरिजीत कसेरा हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद शुरू होगी।  राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म वेलकम टू अलीबाग के डाइरेक्टर ने कहा की उत्तर प्रदेश की फिल्म नीति की जितनी सराहना की जाए कम है। और यह भी बताया  80 फीसद से अधिक शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जाएगी।  प्रेस वार्ता में मौजूद किदवई ने कहा की ” हमें भरोसा है की फिल्म की कहानी दर्शकों को फिल्म थिएटर की तरफ खींचेगी।  क्युकी यह फिल्म अन्ये फिल्मों से अलग होगी।  फिल्म में बतौर अभिनेता काम कर रहे जीत ने कहा की ” मराठी फ़िल्में करने के बाद यह फिल्म मेरी हिंदी फिल्मों में पहली फिल्म होगी।  जीत ने कहा कि उनका अभिनय फिल्म की मजबूत कड़ी साबित होगा जिसे उन्हें भरोसा है की दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
                                                                                        Priyanka Trivedi Sharma

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending