Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टोइफा 2016 में उप्र की शान बढ़ाएंगी कनिका

Published

on

टोइफा 2016 में उप्र की शान बढ़ाएंगी कनिका

Loading

टोइफा 2016 में उप्र की शान बढ़ाएंगी कनिका

दुबई| यहां आयोजित होने वाले आगामी टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा) के दूसरे संस्करण में गाने की तैयारी कर रहीं गायिका कनिका कपूर का कहना है कि कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश की शान बढ़ाएंगी। कनिका का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है। कनिका कपूर ने यहां आईएएनएस से कहा, “मैं उत्तर प्रदेश की शान में गाऊंगी, क्योंकि में लखनऊ से हूं।”

कार्यक्रम में कनिका पुराने गीत ‘चलते चलते’, ‘पान खाए सैंया हमार’ और धमाकेदार गीत ‘बॉबी डॉल’ गाती नजर आएंगी।

मुख्य अवार्ड समारोह का आयोजन दुबई स्पोर्ट्स सिटी के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को होगा।

कनिका कपूर (37) ने 2015 में ‘चिटियां कलाईया वे’ और ‘नचन फराटे’ जैसे गीत गाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह साल भी उनके लिए हिट साबित होगा।

उन्होंने कहा, “इस साल भी मेरे बहुत से संगीत आने वाले हैं।”

कनिका पूर्व में इक्का सिंह, मीका सिंह और मीत ब्रदर्स जैसी संगीत हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह रैपर यो यो हनी सिंह के साथ गाएंगी, कनिका ने कहा, “देखते हैं क्या होता है। हम कुछ करने की सोच रहे हैं। हमने अभी तक घोषणा नहीं की है, इसलिए इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending