Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश सरकार के चार वर्ष

Published

on

अखिलेश सरकार के चार वर्ष, उप्र की समाजवादी सरकार, सत्ता संभाले चार साल पूरे

Loading

अखिलेश सरकार के चार वर्ष, उप्र की समाजवादी सरकार, सत्ता संभाले चार साल पूरे

उप्र की समाजवादी सरकार को सत्ता संभाले चार साल पूरे हो गए। अगर इन चार सालों को उपलब्धियों के दृष्टिकोण से देखा जाय तो बहुत खराब नहीं कहा जा सकता। अपने अंकलों के भारी दबाव के बीच अखिलेश यादव ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उनकी व्‍यक्तिगत छवि बिगड़ी हो। भ्रष्टाचार का भी कोई बड़ा आरोप सामने नहीं आया।रही बात कानून-व्यवस्था की तो समाजवादी सरकार में उसके अच्‍ होने की बहुत ज्‍दा आशा भी नहीं की जानी चाहिए।

अखिलेश ने जब सत्ता संभाली थी उस समय यह उम्‍मीद की जा रही थी कि युवा होने के नाते उनकी सोच कुछ अलग हटकर होगी और वह थी भी लेकिन पहले दो साल तो अखिलेश को प्रदेश व प्रशासन की स्थिति समझने में लग गए। अच्छा हुआ अखिलेश को यह समझ आ गई की मुफ्त लैपटॉप वितरण या बेरोजगारी भत्‍ता देने से ज्यादा उचित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होता है। हालांकि अभी बहुत कुछ करना शेष है फिर भी अखिलेश सरकार इन चार सालों में कुछ काम तो करती दिखी। समाजवादी पार्टी की गुटबाजी को अखिलेश ने अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। यह अच्छा ही है कि संगठन की बागडोर मुलायम सिंह ने संभाल रखी है जिससे कम से कम अखिलेश के सामने संगठन की समस्या नहीं आती।

जहां तक विकास का सवाल है तो इस मोर्चे पर भी अखिलेश सरकार को औसत कहा जा सकता है क्‍योंकि उत्‍तर प्रदेश एक विशाल प्रदेश है जिसके विकास के लिए साधन और इरादा दोनों होने की जरूरत है, अखिलेश में इरादा तो दिखता है लेकिन साधन का अभाव इसलिए है क्‍योंकि उद्योग जगत अभी भी प्रदेश में निवेश को लेकर सशंकित है। उनकी इसी शंका को दूर करने की जरूरत है। सबसे बड़ी और अच्छी बात यह है कि अखिलेश की व्यक्तिगत छवि इस दौरान ठीक रही जिसके कारण विरोधियों को भी उनके ऊपर हमला करने की कोई ठोस वजह नहीं मिल सकी। आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है, वादे और इरादे बहुत दिखाए जाएंगे। जनता किसके वादों पर भरोसा करती है, यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन यह तो तय है कि अखिलेशसरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending