Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा देश विरोधियों को बचा रही : केजरीवाल

Published

on

Loading

XAfz4B6g_400x400

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में देश-विरोधी नारेबाजी करने वालों को बचा रही है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा सबसे ज्यादा देश-विरोधी है। यह देशविरोधी नारेबाजी करने वालों को क्यों बचा रही है?”

आम आदमी पार्टी(आप) और भाजपा जेएनयू विवाद सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर हावी हैं। आप ने नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारे लगाने वाले ‘बाहरी लोगों’ की गिरफ्तारी की मांग की है।

जेएनयू परिसर में देशविरोधी नारेबाजी होने की घटना के बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का का मुकदमा दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें दो मार्च को दिल्ली की एक अदालत ने छह माह की अंतरिम जमानत दे दी। देशद्रोह के आरोपी दो अन्य छात्र उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending