Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने आइवरी कोस्ट आतंकवादी हमले की निंदा की

Published

on

संयुक्त राष्ट्र ने आइवरी कोस्ट आतंकवादी हमले की निंदा की

Loading

संयुक्त राष्ट्र ने आइवरी कोस्ट आतंकवादी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने आइवरी कोस्ट में हुए आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़े शब्दों में निंदा की। इस हमले में 16 लोग मारे गए थे।

यहां संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में इस आतंकवादी हमले की साजिश रचने वालों, इसमें पैसे से मदद देने वालों को जल्द पकड़ने और उचित दंड देने की जरूरत पर जोर दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने इस हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई। इसके साथ ही घायलों की हालत में जल्द से जल्द सुधार होने की कामना की।

संयुक्त राष्ट्र परिषद के देशों ने कोटे डी आइरी और इस क्षेत्र के देशों के साथ एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करने की इच्छा व्यक्त की।

संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने आतंकवाद के सभी रूपों को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बताया।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending