Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कायस्थ समाज ‘यम हैं हम’ सीरियल के खिलाफ

Published

on

Loading

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। टीवी सीरियलों की विषय-वस्तु पर एतराज जताते हुए उसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग के क्रम में अब ‘यम हैं हम’ सीरियल एक संगठन के निशाने पर है। संगठन ने रोक नहीं लगने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है। सीरियल ‘यम हैं हम’ को लेकर एतराज जताया है कायस्थ विकास परिषद ने। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने सब टीवी के इस सीरियल के प्रसारण पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तत्काल इस सीरियल को बंद कराए। सिन्हा ने तर्क दिया कि इस सीरियल पर कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त को हास्यास्पद रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो कायस्थ समाज का अनादर है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि समाज की भावना का आदर करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तत्काल इसके प्रसारण पर रोक लगाए, अन्यथा परिषद पूरे देश में विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending