Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में एक और अपहरण, अब तक 3 बच्चों को अगवा कर की जा चुकी है हत्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की चुनिया तहसील में तीन नाबालिग लड़कों के शव मिलने के दो दिन बाद कसूर इलाके से एक बच्चे के अपहरण की खबर आई है।

स्थानीय मीडिया रपट में यह जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कहा था कि तीन नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

जियो न्यूज के मुताबिक, गुरुवार रात दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हाशिम चौक से दो बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया। उनका पीछा किए जाने के बाद हालांकि उन्होंने एक लड़के को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। जो बच्चा अपहरण होने से बच गया, उसे तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।

मंगलवार को तीन नाबालिग लड़कों के शव पाए गए थे। पुलिस ने पुष्टि की कि तीनों को दफनाने से पहले उनके साथ क्रूरता से कुकर्म किया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पांचवा बच्चा भी गायब है। उन्हें शक है कि नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने के बाद उनकी हत्या के पीछे एक रैकेट है।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान कसूर इलाके में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, कुकर्म, दुष्कर्म और हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं।जनवरी 2018 में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसका शव शहर में कूड़े के ढेर में पाया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending