Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति पर अब लगेगा ताला, ये नए शो बने वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 28 अगस्त से सोनी टीवी पर शुरू ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के फैंस के लिए आज एक बुरी खबर आई है। जैसा की हम सभी जानते है की इस शो के होस्ट ‘अमिताभ बच्चन’ के चलते इस शो की टीआरपी पहले नंबर तक पहुँच गयी है, लेकिन इसके बावजूद अब आप सबके चहेते होस्ट अमिताभ बच्चन इस शो को और आप सबको अलविदा कहने वाले है।

जी हां। बिलकुल सही सुना आपने, लगातार सुर्ख़ियों में छाए रहने वाले इस शो को अब सोनी टीवी पर आने वाले तीन नए शोज रिप्लेस कर रहे है।

दरअसल, 23 अक्टूबर के बाद से 9 से 10.30 बजे का यह स्लॉट तीन नए शोज विवादित शो ‘पहरेदार पिया की’ के सीक्वल, जायद खान का शो ‘हासिल’ और ‘एक दीवाना था’ को दिया जाएगा।

बता दें कि, ‘पहरेदार पिया की’ के सीक्वल ‘रिश्ते लिखेंगे हम नए’ को प्राइम टाइम 9 बजे का स्लॉट दिया गया है। इस शो से तेजस्वी प्रकाश, रोहित संचुती के साथ वापसी करने वाली हैं। इस शो की शूटिंग बीकानेर में शुरू हो गई है। इसके बाद 9.30 बजे जायद खान का शो ‘हासिल’ आएगा और रात 10 बजे नया शो ‘एक दीवाना था’ टेलिकास्ट होगा।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending