Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शानदार ‘स्टोक्स’ ने गुजरात को हराया

Published

on

Loading

पुणे। आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने एक बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए सोमवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए लीग के 39वें राउंड रोबिन लीग मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम को शानदार जीत दिलाई।

स्टोक्स ने 63 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली और 42 रन पर चार विकेट गंवा चुकी अपनी टीम को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिला दी। पुणे की इस जीत में स्टोक्स के साथ महेंद्र सिंह धौनी (26) तथा डेनियल क्रिस्टीयन (नाबाद 17) की साझेदारियां अहम साबित हुईं।

पुणे के लिए यह जीत आसान नहीं थी क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उसने एक समय 10 रनों पर अपने तीन अहम विकेट-अजिंक्य रहाणे (4), कप्तान स्टीफन स्मिथ (4) और मनोज तिवारी (0) के के रूप में गंवा दिए थे।

रहाणे और स्मिथ को प्रदीप सांगवान ने आउट किया जबकि तिवारी को बासिल थम्पी ने चलता किया। इसके बाद अभिषेक त्रिपाठी (6) और स्टोक्स ने स्कोर को 42 तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर त्रिपाठी रन आउट हो गए।

त्रिपाठी को एरान फिंच ने रन आउट किया। त्रिपाठी और स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी की विदाई के बाद स्टोक्स का साथ देने धौनी आए और समय के साथ खेलते हुए स्कोर को आगे ले जाने लगे। स्टोक्स भी काफी सटीक बल्लेबाजी कर रहे थे। इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

अंतिम चार ओवरों में पुणे को जीत के लिए 44 रनों की जरूरत थी। यह स्कोर हासिल कियाा सकता था और स्टोक्स तथा धौनी के मन में भी यही बात थी लेकिन 10.4 ओवरों की यह साझेदारी बासिल थम्पी ने तोडक़र गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई।

धौनी ने 33 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया। धौनी तथा स्टोक्स के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। वह 118 के कुल योग पर आउट हुए।

अब विकेट पर स्टोक्स के साथ क्रिस्टीयन थे। अंतिम तीन ओवरों में पुणे को जीत के लिए 36 रनों की दरकार थी। संगवान द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में 11 रन बने। अंतिम 12 गेंदों पर पुणे को 25 रनों की जरूरत थी।

स्टोक्स ने थम्पी द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पुणे को जीत के करीब ला दिया। थम्पी के इस ओवर में दो छक्कों सहित कुल 17 रन बने। पुणे जहां जीत के करीब था वहीं स्टोक्स शतक के करीब थे। अब पुणे को जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी।

स्टोक्स ने फाल्कनर द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह उनका पहला टी-20 शतक है। स्टोक्स ने अपने शतक का जश्न मनाया क्रिस्टीयन ने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने का जश्न मनाया।

स्टोक्स तथा क्रिस्टीयन ने अंतिम 22 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी की। स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ पुणे की टीम 12 अंक लेकर आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से पैर जमा चुकी है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही गुजरात की टीम ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। इसमें ब्रेंडन मैक्लम के सर्वाधिक 45 रन शामिल हैं। गुजरात को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन बाद के बल्लेबाज कायदे से इसका फायदा नहीं उठा सके। ईशान किशन (31) और मैक्लम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 55 रन जोड़े।

इमरान ताहिर ने ईशान को आउट कर पुणे को पहली सफलता दिलाई। यहां से गुजरात की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही कप्तान सुरेश रैना (8) दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। 10वें ओवर में जब गुजरात का स्कोर 94 रन था तभी ताहिर ने उसे दो बड़े झटके दिए। एरॉन फिंच (13) और ड्वायन स्मिथ (0) को ताहिर ने दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा।

27 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाने वाले मैक्लम, शार्दुल ठाकुर की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में अंजिक्य रहाणे के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 109 रन था।

रवींद्र जडेजा बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और डेनियल क्रिस्टिन का शिकार बने। जडेजा ने 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। जडेजा 135 के कुल योग पर आउट हुए। जयदेव उनादकत ने 18वें ओवर में गुजरात को दो लगातार झटके दिए। उनादकत ने जेम्स फॉल्कनर (6) और प्रदीप सांगवान (1) को क्रमश: 146 और 148 के कुल योग पर आउट किया।

20वें ओवर में गुजरात ने एक बार फिर से दो विकेट गंवाए। दिनेश कार्तिक (29) रन आउट हुए जबकि अंकिका सोनी (1) को उनादत ने आउट किया। ये दोनों विकेट 161 के कुल योग पर गिरे। कार्तिक ने 26 गेंदों पर दो चौके लगाए। पुणे की ओर से इमरान ताहिर और उनादकत ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि शार्दुल और क्रिस्टीन को एक-एक विकेट मिले।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending