Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों का ‘स्टॉक’ करना पसंद है : प्रियंका

Published

on

Loading

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘स्टॉक’ किया जा रहा है। प्रियंका आगामी प्रतिभा आधारित शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में दिखाई देंगी। इसमें रोहित शेट्टी और करण जौहर जैसे फिल्मकार भी हैं।

वहीं प्रियंका ने कहा, मैं इस बात से प्रभावित हूं कि आप मेरे बारे में बहुत कुछ जानते हैं। मुझे पसंद है कि लोग इंस्टाग्राम पर मुझे स्टॉक करें, क्योंकि मैं खुद देखती हूं कि कितने लोग मेरी कहानियां और पोस्ट देखते हैं।

‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending