Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा में कांग्रेस का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेणुका चौधरी पर की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। मोदी ने बुधवार को सदन में कहा था कि आधार की अवधारणा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान सामने आई थी, जिस पर रेणुका चौधरी ने ठहाका लगाया था। इस पर मोदी ने रेणुका की हंसी पर चुटकी ली थी।

मोदी ने कहा था, सभापति जी, रेणुकाजी को मत रोकिए। जब से रामायण धारावाहिक खत्म हुआ है, पहली बार इस तरह की हंसी सुनने को मिली है।

मोदी के इस बयान पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने डेस्क थपथपाना शुरू कर दिया।

गुरुवार को शून्यकाल शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य अपनी सीट से उठे और नारेबाजी शुरू कर दी।

राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करने का आग्रह किया लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने विरोध जारी रखा।

उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। अपनी-अपनी सीटों पर जाइए। आप सदन को स्थगित करना चाहते है? तो मेरे पास सदन को स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending