Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रजनीकांत मिश्रा एसएसबी प्रमुख नियुक्त

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)| रजनीकांत मिश्रा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नए प्रमुख होंगे। सोमवार को इस बात की घोषणा की गई। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया है।

मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अर्चना रामासुंदरम की जगह इस पद पर तैनात होंगे, जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।

मिश्रा बिहार के रहने वाले हैं। वह 2012 से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending