Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजनीकांत ने प्रशंसकों संग मनाई शादी की सालगिरह

Published

on

सालगिरह,शादी,रजनीकांत,सुपरस्टार,प्रशंसक,ऐश्वर्या

Loading

चेन्नई | अपनी शादी की 34वीं सालगिरह पर गुरुवार को सुपरस्टार रजनीकांत ने यहां अपने घर पर अपने प्रशंसकों के साथ कुछ समय बिताया। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, “रजनी सर ने अपने घर के बाहर एकत्रित अपने प्रशंसकों के साथ कुछ समय बिताया। उनकी (रजनी) शादी की सालगिरह पर वे (प्रशंसक) उनसे मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोग अपने साथ माला, फोटो और उपहार जैसी कई चीजें लेकर उनके पास पहुंचे। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।”

रजनीकांत अपनी शादी की सालगिरह पर पूरे दिन अपने परिजनों और मित्रों के साथ रहेंगे। रजनीकांत ने 26 फरवरी, 1981 को लता से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं, ऐश्वर्या और सौंदर्या। 64 वर्षीय रजनीकांत 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, हाल ही में वह ‘लिंगा’ में नजर आए थे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending