Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘यूपी सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका’

Published

on

Loading

लखनऊ। आम जनता से जुडऩे का दावा करने वाले माननीय नेताओं पर वीवीआईपी कल्चर कितनी जल्दी हावी होता है, इसका एक उदाहरण सामने आया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के राजधानी स्थित सरकारी आवास कालीदास मार्ग पर आजकल यूपी पुलिस की एक चेतावनी खासा चर्चा का कारण बनी हुई है। यूपी पुलिस के इस कदम पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तगड़ा तंज कसा है।

यहां पुलिस ने एक चेतावनी का बोर्ड लगा रखा है जिसमें लिखा है, इस वीआईपी इलाके में फोटो खींचना या सेल्फी लेना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 कालिदास मार्ग के गेट पर लगी ये चेतावनी कई लोगों को चौंका रही है। क्योंकि यह वह जगह है जहां न सिर्फ लोग तस्वीरें खिंचवाते रहे हैं, बल्कि सेल्फी भी लेते रहे हैं। इस वजह से यह आदेश लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि आखिरी सेल्फी लेने से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को क्या खतरा हो सकता है, वो भी जब कि ये मुख्यमंत्री आवास को जाने वाली सडक़ भर है।

यूपी पुलिस के इस फैसले पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका। बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही विधानसभा में यूपीकोका विधेयक पेश किया है। विपक्ष ने इस विधेयक को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

बहरहाल मुख्यमंत्री आवास के बाहर टंगे इस चेतावनी से लोगों के बीच गलत संदेश गया। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी टीका-टिप्पणी होने लगी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस बैनर को देर शाम हटा दिया।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending