Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोनालिसा ने MARRIAGE ANNIVERSARY की PHOTOS शेयर कर फैंस के बीच मचायी सनसनी

Published

on

Loading

बिग बॉस की सबसे चर्चित प्रतिभागी मोनालिसा आज कल अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दुबई खूब मजे कर रही है।

❤️?? #waterbabies #beachlover

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

दरअसल वह अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए दुबई पहुंची है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे डालकर इस बात की जानकारी दी है। दोनो की शादी को अब एक साल हो गया है।

दोनों ने 18 जनवरी 2017 को शादी की थी। मोनालिसा और विक्रांत दोनों ने एक साथ पहली बार बार 2009 में दुल्हा अलबेला फिल्म में एक साथ काम करके सबकों चौंका दिया था।

माना जाता है दोनों इसी फिल्म के बाद करीबी आ गए थे। नौ महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों अब अपनी शादी शुदा जिंदगी से काफी खुश है और मजा भी कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा ने इसके बाद अपने पति के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।


उनकी आने वाली फिल्म पाकिस्तान में जयश्रीराम’ बिहार में 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। मोनालिस ने शुरुआती दिनों में मुम्बई में कुछ बी ग्रेड की फिल्मों में अपना दमखम दिखाया और बाद में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा रूख कर लिया। मोना का एक करीबी दोस्त मदन के बीच प्यार की खबरे आ चुकी थी बाद में ब्रेकअप हो गया था। कुल मिलाकर भोजपुरी फिल्म की सबसे बड़ी स्टार के रूप में उन्हें देखा जाता है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending