Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

मेरी सफलता का कोई राज नहीं : जोकोविक

Published

on

Loading

शंघाई| यह साल विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के लिए काफी भाग्यशाली रहा है। इस सत्र में वह आठ खिताब अपने नाम कर चुके हैं, जबकि नौवें खिताब के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। जोकोविक की कोशिश शंघाई मास्टर्स टूनार्मेट का खिताब भी अपने नाम करने की है। यदि वह इसमें कामयाब होते हैं तो यह इस सत्र का उनका नौवां खिताब होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जोकोविक शंघाई टूर्नामेंट में निर्विरोध अपना रास्ता बनाते प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टॉमिक को 7-6(6), 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया।

जोकोविक से जब उनकी सफलता के राज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “कोई राज नहीं है। मुझे लगता है कि यह मुकाबले के दिन आपकी भावनाओं पर आधारित होता है। यह इस पर निर्भर होता है कि आप कितना अच्छा खेल रहे हैं और आपका प्रतिद्वंद्वी किस तरह का प्रदर्शन कर रहा है। वास्तव में यह दोनों का संयोजन होता है।”

उन्होंने कहा, “आप हर बार सहजता से जीत की आशा नहीं कर सकते, लेकिन मैं यह पिछले कुछ समय से कर रहा हूं। निश्चित तौर पर इससे मेरे विश्वास को बढ़ावा मिला है।”

जोकोविक ने कहा की वह जब भी कोर्ट में आते हैं, तो अच्छा महसूस करते हैं और बेहतर तरीके से खेल की शुरुआत करते हैं।

 

खेल-कूद

आईपीएल से पहले अयोध्या पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज, राम लला के किए दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। आईपीएल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे। केशव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

इस साल की शुरुआत में ही केशव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

Continue Reading

Trending