Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर महिलाएं नहीं भातीं: हैरिस

Published

on

Loading

 संगीतकार केल्विन हैरिस का कहना है कि उनको किसी मशहूर महिला के साथ रिश्ते में होना पंसद नहीं है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार गायिका रीटा ओरा के साथ अलगाव के बाद से उन्होंने मशहूर महिलाओं के साथ ज्यादा मेल-जोल या रिश्ता रखने से तौबा कर ली है। ओरा और हैरिस एक साल तक रिश्ते में रहे थे।

हैरिस ने कैपिटल एफएम को बताया, “मुझे मशहूर महिलाएं नहीं भातीं, बिल्कुल नहीं।” अगस्त महीने में एक रेडियो साक्षात्कार के दौरान ओरा ने कहा था कि हैरिस ने उन्हें इस साल के टीन च्वाइस अवार्ड्स समारोह में ‘आई विल नेवर लेट यू डाउन’ गाने की प्रस्तुति देने से रोका था। ओरा के आरोप के जवाब में हैरिस ने ट्विटर पर लिखा था, “आपको टीन च्वाइस अवार्ड्स वाली कहानी का एक ही पहलु मालूम है, क्योंकि मैंने इस पर या अपनी निजी जिंदगी के किसी मुद्दे को सार्वजनिक न करने का फैसला किया है।”

 

 

Immanuel kants artikel beantwortung der diplomarbeit schreiben hilfe frage was ist aufklärung

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending