Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत में गुस्सा करने वाले शासन कर रहे हैं : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि देश को गुस्सा करने वाले चला रहे हैं और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो देश को प्यार और भाईचारे के साथ आगे ले जा सकती है। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “यह एकमात्र देश है, जिसने प्यार से आजादी की लड़ाई जीती। आज देश को ऐसे लोग चला रहे हैं, जो गुस्सा करने वाले हैं।”

उन्होंने कहा, “इस देश ने 60-70 वर्षो में जो कुछ भी किया है, इसका आधार सिर्फ प्यार और भाईचारा रहा है। यह संगठन इस विचाराधार पर बना है।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “आज, हमें और हमारे देश को बांटने की कोशिश की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “सिर्फ कांग्रेस इन जैसे लोगों से लड़ सकती है, क्योंकि यह संगठन प्यार और भाईचारे के लिए है।”

गांधी ने इस बात को स्वीकार किया कि पार्टी से कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन कांग्रेस कभी भी अपनी विचारधारा से अलग नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि एकबार फिर इस देश को कांग्रेस आगे लेकर जाएगी।

नेहरू की विरासत को पुनर्जीवित करने और इसके संदेश को जनता तक लेने के लिए उत्सुक कांग्रेस उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर 17-18 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी।

कांग्रेस ने हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आमंत्रित नहीं किया है। यह सम्मेलन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।

 

 

Glerum pro essay writer of washington, wrote that evening, when the dead alligator washed ashore, jane’s hand turned up in its belly

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending