Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड ही नहीं, हर पेशे में है भाई-भतीजावाद : अर्जुन कपूर

Published

on

बॉलीवुड, भाई-भतीजावाद, अर्जुन कपूर, 'हाफ गर्लफ्रेंड', व्यवसाय,

Loading

मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि भाई-भतीजावाद केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हर पेशे में है। अर्जुन ने अपनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सिलसिले में एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “हर पेशे से जुड़े माता-पिता अपने बच्चों को उसका हिस्सा बनाना चाहते हैं।

बॉलीवुड, भाई-भतीजावाद, अर्जुन कपूर, 'हाफ गर्लफ्रेंड', व्यवसाय,

यह भी पढ़ें–पैन के साथ आधार को लिंक करने पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित

यदि बच्चे को दिलचस्पी होती है तो वे उन्हें इसके लिए पढ़ाते-सिखाते हैं और अपने व्यवसाय में काम करने के लिए सक्षम भी बनाते हैं। यह सब हर पेशे में होता है।”

उन्होंने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद से इनकार नहीं करते हुए कहा, “हां, फिल्मी परिवार से होने के नाते शुरुआत करना हमारे लिए थोड़ी आसान होती है, लेकिन अंतत: यहां हर किसी को खुद को साबित करना होता है। यदि हम योग्य नहीं होंगे तो एक दिन निर्देशक हमें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे।”

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ शीर्षक के बारे में अर्जुन ने कहा, “यह ऐसे रिश्ते पर आधारित है, जो दोस्ती से अधिक है। एक व्यक्ति जिससे आप सबकुछ साझा करते हैं, यह भावनात्मक जुड़ाव है, जिसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता।”

मोहित सूरी निर्देशित ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ मई के आखिर में रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा कपूर भी हैं। अर्जुन ने ‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने भाषाई रुकावटों को तोड़ते हुए देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। यह एक उत्सव की तरह हो गया है और फिल्म सकारात्मकता ला रही है।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के बाद अर्जुन की आगामी रिलीज फिल्म ‘मुकारकां’ होगी। इसमें वह दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके चाचा अनिल कपूर भी हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending