प्रादेशिक
बांग्लादेशी अपहर्ताओं ने भारतीय किसान को अगवा किया
अगरतला| बांग्लादेश की सीमा से लगे पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बांग्लादेशी अपहर्ताओं द्वारा एक भारतीय किसान को अगवा किए जाने की घटना के बाद यहां तनाव व्याप्त है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के बाद अपहरण की यह घटना हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने बुधवार को पश्चिमी त्रिपुरा के मोहनपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्ती के दौरान सोहेल मियां (42) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे त्रिपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।”
उन्होंने कहा, “सोहेल मियां की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी अपहर्ताओं ने भारतीय किसान राजकुमार शर्मा (45) को बुधवार शाम उस वक्त अगवा कर लिया, जब वह धान के खेत में काम करके लौट रहा था। अपहर्ता उसे अगवा कर बांग्लादेश के किसी गांव में ले गए।” बीएसएफ एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सूचना मिलते ही तनावग्रस्त इलाके मोहनपुर पहुंचे। बीएसएफ के अधिकारियों ने गुरुवार को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों के साथ मामले का हल ढूंढने के लिए फ्लैग मीटिंग रखी। बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद से सीमा पर गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर