प्रादेशिक
बंधुआ मजदूरी से इनकार करने पर दलित की काटी नाक
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित महिला की नाक काटे जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे और उसके पति को जबरन बंधुआ मजदूरी करने को कहा जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसकी नाक काटी गई है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि सोमवार को आरोपितों ने घर में मजदूरी को काम कराने के लिए पीड़ित महिला और उसके पति को वहां आने को कहा। लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया। इससे गुस्साए ऊंची जाति के आरोपितों ने उसकी नाक काट दी और बुरी तरह पिटाई की। दोनों आरोपित रिश्ते में बाप और बेटे हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश महिला आयोग (MPWC) ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े को आपबीती सुनाई।
इसके बाद आयोग की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग के दखल के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 324 और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित बाप-बेटे की तलाश की जा रही है।
MPWC अध्यक्ष लता वानखेड़े ने कहा कि मामला गंभीर है। पीड़ित दंपति को जबरन बंधुआ मजदूर बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : ज्यादा धूम्रपान से हो सकता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
यह भी पढ़े : OMG! दीपिका–रणवीर की फोटो देख आप नहीं रह पाएंगे होश में
उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश