आध्यात्म
प्रेममंदिर वृंदावन की उत्कृष्टता देख शिवपाल के मुंह से निकला, अद्भुत!
प्रेममंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव संपन्न
वृंदावन (मथुरा, उप्र)। प्रेममंदिर वृंदावन का तीसरा वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता व आध्यात्मिकता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व ओमप्रकाश सिंह मंदिर की उत्कृष्टता व वास्तु कला के इस अद्भुत नमूने को देखते ही रह गए।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जगद्गुरू कृपालु परिषत् ने आध्यात्म के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी जितने सराहनीय कार्य किए हैं उसकी कोई दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। मैं यहां आकर भक्ति व रस के जिस सागर में डूबा हूं वैसा आनंद अपने जीवन में मुझे कम ही मिला है। प्राचीन वास्तुकला के इस अनुपम सौंदर्य को देखने के बाद कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ा हुआ महसूस करेगा। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमहाराज जी ने समाजसेवा और आध्यात्म का जो बीज बोया था आज उसने वटवृक्ष का रूप धारण कर लिया है। मैं इसके अनंतकाल तक उत्तरजीवी होने की कामना करता हूं।
वर्तमान में परिषत् के सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की महती जिम्मेदारी निभाने वाली श्रीमहाराज जी की तीनो सुपुत्रियों सुश्री डा़. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी व कृष्णा त्रिपाठी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीमहाराज जी के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी तीनो सुपुत्रियों ने उनके कार्यों को और आगे बढ़ाया है, वह आदरणीय और अनुकरणीय है। बताते चलें कि प्रेम मंदिर वृंदावन के तीसरे वार्षिकोत्सव में ठाकुर जी की दैनिक सेवाओं के अतिरिक्त परिक्रमा, अभिषेक, छप्पन भोग एवं रासलीला के कार्यक्रम संपन्न हुए।
गौरतलब है कि प्रेम मन्दिर उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले की प्रसिद्ध नगरी वृंदावन में बना आधुनिक मन्दिर है। जिसका 17 फ़रवरी, 2012 को लोकार्पण हुआ था। इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु श्रीकृपालु जी महाराज ने करवाया। 14 जनवरी, 2001 को उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रेम मंदिर का शिलान्यास किया था। उसी दिन से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के क़रीब एक हज़ार शिल्पकार अपने हज़ारों श्रमिकों के साथ प्रेम मंदिर को गढ़ने में जुटे थे और 11 साल बाद यह साकार होकर सामने आया। इस मन्दिर के निर्माण में क़रीब 100 करोड़ रूपए की धनराशि का व्यय हुआ। कृपालु जी महाराज का कहना था कि जब तक विश्व में प्रेम की सत्ता सर्वोच्च स्थान हासिल नहीं करेगी, विश्व का आध्यात्मिक कल्याण सम्भव नहीं है।
सफेद इटालियन संगमरमर से तराशा गया श्रीवृंदावन धाम का यह अद्वितीय युगलावास प्राचीन भारतीय शिल्पकला की झलक भी दिखाता है। इस अद्वितीय श्रीराधा-कृष्ण प्रेम मंदिर का लोकार्पण 17 फ़रवरी को वैदिक मंत्रोच्चार व प्रेम कीर्तन के साथ किया गया। 54 एकड़ में निर्मित यह प्रेम मंदिर 125 फुट ऊंचा, 122 फुट लम्बा और 115 फुट चौड़ा है। इसमें ख़ूबसूरत उद्यानों के बीच फ़व्वारे, श्रीराधा कृष्ण की मनोहर झांकियां, श्रीगोवर्धन धारण लीला, कालिया नाग दमन लीला, झूलन लीलाएं सुसज्जित की गई हैं।
प्रेम मंदिर वास्तुकला के माध्यम से दिव्य प्रेम को साकार करता है। दिव्य प्रेम का संदेश देने वाले इस मंदिर के द्वार सभी दिशाओं में खुलते हैं। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अष्ट मयूरों के नक़्क़ाशीदार तोरण बनाए गए हैं। पूरे मंदिर की बाहरी दीवारों पर श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं को शिल्पकारों ने मूर्त रूप दिया गया है। पूरे मंदिर में 94 कलामंडित स्तम्भ हैं, जिसमें किंकिरी व मंजरी सखियों के विग्रह दर्शाए गए हैं। गर्भगृह के अंदर व बाहर प्राचीन भारतीय वास्तुशिल्प का उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हुई नक़्क़ाशी व पच्चीकारी सभी को मोहित करती है। यहां संगमरमर की चिकनी स्लेटों पर ‘राधा गोविंद गीत’ के सरल व सारगर्भित दोहे प्रस्तुत किए गए हैं, जो भक्तियोग से भगवद् प्राप्ति के सरल व वेदसम्मत मार्ग प्रतिपादित करते हैं।
आध्यात्म
होलिका दहन पर भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। 24 मार्च यानी आज होलिका दहन मनाया जाएगा. होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इस दिन भद्रा का साया रहेगा. जबकि रंग वाली होली 25 मार्च को रंग-गुलाल उड़ेंगे। इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया कब से कब तक रहेगा और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.
होलिका दहन पर भद्रा कब से कब तक?
24 मार्च को होलिका दहन के दिन भद्रा का साया सुबह 9 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसलिए आप रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन कर पाएंगे।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से लेकर 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11.13 बजे से रात 12.27 बजे तक रहेगा।
होलिका दहन की पूजन विधि
होलिका दहन के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नानादि के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। शाम के वक्त होलिका दहन के स्थान पर पूजा के लिए जाएं। यहां पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें. सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें। अब रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं।
फिर होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें. होलिका माई को जल अर्पित करें और सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें। शाम को होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित करें. इसकी अग्नि में नई फसल को चढ़ाते हैं और भूनते हैं। भुने हुए अनाज को लोग घर लाने के बाद प्रसाद के रूप में बांटतें हैं। शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया है।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा