Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को लगी रईसों की बीमारी, रात में नहीं आती नींद  

Published

on

प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल, नींद, रईसों, थकान

Loading

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें नींद नहीं आती और इसके पीछे की वजह उन्हें नहीं पता। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसकी वजह अत्यधिक थकान है या जेटलैग मतलब विमान से होने वाली थकान।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जब मुझे नींद नहीं आती, तो दिमाग में बहुत-सी बातें आती हैं। मैं हैरान हूं कि यह जेटलैग है या अत्यधिक थकान।”

अभिनेत्री अमेरिका और भारत के बीच काम में तालमेल बैठाने में जुटी हैं। इन दिनों वह मुंबई वापस आईं हुई हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह यहां पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते देश लौटी हैं या व्यक्तिगत कारणों से।

प्रियंका ने 16 अगस्त को ट्विटर पर लिखा, “आई और गई। मुंबई मेरी जान। प्यारा घर।”

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी परियोजनाएं हैं। वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ ‘इजनॉट इट रोमांटिक?’ और ‘ए किड लाइक जेक’ जैसी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।

इसमें उनके साथ जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स, ओक्टाविया स्पेन्सर, ऐन डोड और माइकेला वाटकिंस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें :ज्यादा कसरत और स्टेरॉयड का सेवन बना रहा पुरुषों को नंपुसक

जानिए, किस तरह के मैसेज का इंतजार करती हैं लड़कियां

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending