Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘पी.ओ.डब्ल्यू.’ 22 फिल्मों के बराबर : निखिल आडवाणी

Published

on

निखिल आडवाणी

Loading

निखिल आडवाणीमुंबई| फिल्मकार निखिल आडवाणी का कहना है कि उनका आगामी शो ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बंदी युद्ध के!’ बॉलीवुड की 22 फिल्मों के बराबर है। आडवाणी ने एक बयान में कहा, “‘पी.ओ.डब्ल्यू.’ टेलीविजन पर मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह है। पटकथा लेखक से लेकर मेरे सहयोगियों और कलाकारों तक सभी ने शो में कड़ी मेहनत की है।”

इजरायली टीवी शो ‘हातुफिम’ के भारतीय संस्करण ‘पी.ओ.डब्ल्यू.’ में लापता होने के 17 वर्ष बाद घर लौटे दो सैनिकों की कहानी दर्शाई गई है। कहानी को टीवी पर पेश करने के बारे में उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि टेलीविजन उद्योग ‘क्वोंटिको’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे शो पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह एक छह घंटे की फिल्म को पेश करने के समान है।”

उन्होंने कहा, “जैसे कि 126 एपिसोड्स वाला मेरा शो ‘पी.ओ.डब्ल्यू.’ उद्योग की 22 फिल्मों के बराबर है। भारतीय दर्शकों ने हमेशा दर्शाया है कि वे अच्छी सामग्री पसंद करते हैं। मैंने और मेरी टीम ने इस बड़ी कहानी को छोटे पर्दे पर पेश करने के बारे में सोचा।” शो में पूरब कोहली, संध्या मृदुल, अमृता पुरी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending