Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

परिणीति चोपड़ा की हॉट बिकिनी तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, प्रियंका ने किया कमेंट

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज अक्सर शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका नया सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसमे वह टर्की के एक बीच पर बिकनी पहने नजर आ रही हैं।

परिणीति ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में परिणीति ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि परिणीति समंदर किनारे रेत पर गॉगल लगाए बैठकर पोज दे रही हैं। परिणीति इस फोटो में काफी बोल्ड दिख रही हैं और उनका स्वैग भी खूब जच रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं इस फोटो के क्लिक करवाने के पहले प्राणायाम कर रही थी। ओके… ये झूठ है।’ एक ओर जहां फैन्स को परिणीति की ये तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं दूसरी ओर उनका ये कैप्शन भी फैन्स को खूब भा रहा है। फैन्स इस मजेदार कैप्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘सायना’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। गौरतलब है कि परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी।

 

 

Continue Reading

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending