Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

निकाय चुनाव: ये है सीएम योगी का आज से तीन दिन तक का पूरा कार्यक्रम

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांगे्रस दोनों इस रण को जीतने का दावा कर रहे हैं। दरअसल निकाय चुनाव को लेकर दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को जीतने के लिए लगातार रैली कर रहे हैं।

Image result for YOGI ADITYANATH

भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वह बरेली से निकलकर मुरादाबाद के साथ सहारनपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद वह गुजरात के सूरत जाएंगे। इसके बाद वह रात में फिर राजधानी लखनऊ लौट आएंगे। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्रनाथ पाण्डेय रविवार को मुरादाबाद और सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा प्रत्याशियों का दावा मजबूत करने के लिए जनता के बीच कई सभाएं करेंगे। सीएम बरेली से हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद जाएंगे।

Image result for YOGI ADITYANATH

इसके बाद वह वहां सहारनपुर जाने का कार्यक्रम है। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर की सभा के बाद योगी वहीं सरसांवा एयरपोर्ट से सूरत (गुजरात) चले जाएंगे। वहां चोरयासी और लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कर रात में लखनऊ लौट आएंगे। कुल मिलाकर योगी लगातार भाजपा प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश में मौजूदा निकाय चुनाव भाजपा के लिए खासकर योगी के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

Image result for YOGI ADITYANATH

28 नवंबर को योगी फिर राजधानी में होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रविवार को कई जगह जाएंगे। उनमें झांसी, महोबा और कानुपर देहात में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर रविवार को कांग्रेस के कई बड़ा नेता तीसरे चरण के चुनाव वाले जिलों में रोड शो व जनसभाएं करेंगे। कुल मिलाकर निकाय चुनाव में दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा डाली है।

Continue Reading

प्रादेशिक

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के पास वॉच टावर पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ने के बाद लोगों ने देखा कि सिपाही की गर्दन में गोली लगी है। कांस्टेबल को एयरपोर्ट के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था।

इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरी कहानी पता चल सके।

Continue Reading

Trending