Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

देश में विकास ने लिया आंदोलन का रूप : तोमर

Published

on

Loading

ग्वालियर| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के गांव और शहरों में विकास की नई क्रांति आ रही है, विकास ने आंदोलन का रूप ले लिया है। इस काम को सरकार और जनता को मिल जुलकर आगे बढ़ाना है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगरीय निकाय का चुनाव प्रचार कर रहे तोमर ने मंगलवार को कहा कि जनजीवन के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए चुनाव एक कसौटी है। भाजपा इस कसौटी पर खरी उतरी है। पिछले पांच-छह माह में देश ने नई करवट ली है, महंगाई पर लगाम लगी है। भ्रष्टाचारियों में हड़कंप है। सकारात्मक वातावरण इसका परिणाम है।

उन्होंने कहा कि 60 वर्षो में कांग्रेस ने समस्याओं को जस का तस बना रहने दिया। अशिक्षा, बेरोजगारी में कोई कमी नहीं आई, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जन धन योजना के क्रियान्वयन से गरीब से गरीब परिवार को सम्मान मिला। बिना मूलधन के खाता खुल गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने नगरीय विकास के लिए पिछले 10 वर्षो में जितना धन दिया है उतना कांग्रेस ने 60 वर्षो में सरकार में रहते हुए नहीं दिया। जनता ने प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में खारिज किया है और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सिमटकर रह गई है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को विलोपित करके कांग्रेस मुक्त मध्य प्रदेश की कल्पना को साकार करना है।

उत्तर प्रदेश

मुख्तार की मौत पर कृष्णानंद राय की पत्नी बोलीं- होइहि सोइ जो राम रचि राखा

Published

on

Loading

लखनऊ। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौके के बाद कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है। मुख्तार अंसारी ने 2005 में 29 नवंबर के दिन कृष्णानंद राय की हत्या करवा दी थी।

गुरुवार की रात में मुख्तार की मौत की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक अलका राय ने फेसबुक पर दिवंगत पति कृष्णानंद राय की तस्वीर लगाई। तस्वीर के साथ ही अलका ने लिखा- हम ना मारब मरिहैं राम.. जय श्रीराम। इसके बाद उन्होंने अलग पोस्ट में लिखा- होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

गौरतलब है कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार को हो गई। मुख्तार के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। बताते चलें कि बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्याकांड में मुख्तार का नाम आया था। मुख्तार की मौत पर कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि भगवान के दरबार मे देर है,अंधेर नहीं।

रमजान के पवित्र माह में अल्लाह या भगवान ने इंसाफ किया है। पीयूष के अनुसार उनके लिए अल्लाह और भगवान एक ही हैं। भगवान के दरबार से उन्हें न्याय मिला है। पीयूष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि कर्म के दायरे से जब तुम उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।

Continue Reading

Trending