Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

देशवासियों के लिए विश्व कप जीतना चाहता है मेरा बेटा : सरोज कोहली

Published

on

भारतीय, सरोज कोहली,देशवासियों,राजधानी, विश्व कप,विराट,कामयाब,प्रतिभाशाली,तमन्ना,प्रतिभा,पाकिस्तान,आस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड

Loading

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली की मां सरोज कोहली का कहना है कि उनका बेटा देशवासियों के लिए विश्व कप दोबारा जीतना चाहता है क्योंकि वह यह मानता है कि आज वह जो कुछ भी देशवासियों के प्यार की वजह से है।

सोमवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचीं सरोज ने कहा कि अपना दूसरा विश्व कप खेलने जा रहे विराट को इस बात का पूरा अहसास है कि देशवासी उस पर काफी भरोसा करते हैं और उससे काफी प्यार भी करते हैं और इसी कारण वह देशवारियों के लिए दोबारा विश्व कप जीतना चाहता है। सरोज कोहली ने कहा, उसे (विराट) को अहसास है कि देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमी उससे बहुत प्यार करते हैं और उस पर उतना ही भरोसा भी करते हैं। यही कारण है कि वह एक बार फिर देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता है। इसका उस पर दबाव भी है लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह इस दबाव को झेलने में कामयाब होगा। यह पूछे जाने पर कि इस बार विराट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि वह टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं। ऐसे में क्या विराट किसी तरह का दबाव महसूस करते हैं? सरोज ने कहा, देखिए हम उससे कभी क्रिकेट की बात नहीं करते क्योंकि हमारे बच्चे (टीम के सदस्य) हमेशा दबाव में होते हैं क्योंकि उनसे काफी अधिक उम्मीदें लगाई जाती हैं। विराट भी दबाव में होगा, जिस तरह कि हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारी टीम विश्व कप दोबारा जीत पाएगी या नहीं। हमें अपने बच्चों पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि वे प्रतिभाशाली हैं और उनके अंदर भी विश्व कप जीतने की तमन्ना है। विश्व कप में भारतीय टीम की सम्भावनाओं के बारे में सरोज ने कहा कि अगर टीम का हर सदस्य 100 फीसदी प्रदर्शन करने में सफल रहा तो फिर वह विश्व कप जरूर जीतेगी। सरोज कोहली ने कहा, हमें उम्मीद पूरी टीम से है। लड़के अच्छा खेल रहे हैं और उनके अंदर प्रतिभा भी है। अगर सभी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन करने में सफल रहे तो फिर इंडिया (भारतीय टीम) विश्व कप जरूरत जीतेगा। भारत ने 2011 विश्व कप में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम 28 साल बाद चैम्पियन बनी थी। इस बार भारत का पहला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ है। इस साल विश्व कप का आयोजन 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending