Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में धूप निकली, सुबह सुहावनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अहले सुबह हल्की धुंध छाई रही। हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि दिन में आसमान साफ होगा और धूप रहेगी।

सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा। लेकिन शाम के समय फिर से धुंध होगी।”

दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending