Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

झारखंड : अंतिम चरण में हेमंत सोरेन के भविष्य का फैसला

Published

on

Loading

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य का फैसला शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनावों के पांचवें और अंतिम चरण के मतदान में होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से दुमका के निवर्तमान विधायक दुमका तथा बरहट दोनों जगहों से चुनाव मैदान में हैं।दुमका से उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लुईस मरांडी से है, जबकि बरहट से उनके खिलाफ भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू हैं, जो आम चुनाव तक झामुमो में ही थे।

पांचवें चरण के मतदान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं, जिस दौरान उन्होंने राज्य की जनता से वंशवादी राजनीति खत्म करने की अपील की है। 81 सीटों वाली विधानसभा की 16 सीटों के लिए अंतिम चरण के तहत मतदान होंगे। कुल 208 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 16 महिलाएं हैं। इस दौरान 1,784,846 महिलाओं सहित लगभग 3,690,069 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मतदान के लिए 3,773 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 833 मतदान केंद्रों को बेहद संवेदनशील, जबकि अन्य 1,496 को संवेदनशील घोषित किया गया है।मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे खत्म हो जाएगा। पांचवें चरण के मतदान के लिए लगभग 22,240 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
16 सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो ने नौ, जबकि भाजपा ने दो सीटें जीती थीं।
प्रमुख उम्मीदवारों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लोबिन हेंब्रम, शिबू सोरन की बहू सीता सोरेन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव लुईस मरांडी, हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री साइमन मरांडी तथा झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के मुख्य महासचिव प्रदीप यादव हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending