Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

कृपालु महाराज

जेकेपी ने जीवनपयोगी वस्तुओं का किया वितरण

Published

on

जगद्गुरु कृपालु परिषत्, समाज-सेवा, जेकेपी, दैनिक उपयोगी वस्तुओं

Loading

प्रतापगढ़। जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा वर्ष भर विभिन्न समाज-सेवा के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। इसी क्रम में दिनांक 9 मार्च 2017 को होली के पावन अवसर पर निर्धन ग्रामीण एवं मज़दूर वर्ग के असहाय लोगों को एक-एक प्लास्टिक की कुर्सी, गमछा व मिर्ठाइ दी गयी। दैनिक उपयोगी वस्तुओं को पाकर उन लोगों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

जगद्गुरु कृपालु परिषत्, समाज-सेवा, जेकेपी, दैनिक उपयोगी वस्तुओं

लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि लोग त्यौहार अपनी खुशी के लिये मनाते हैं, अपने व अपने सगे सम्बन्धियों की खुशी के लिये अनेक प्रकार के सामान लेते-देते हैं, पर हमें प्रतिवर्ष दीपावली, होली आदि अनेक त्योहारों पर परिषत् की ओर से हमारी दैनिक आवश्यकता की वस्तुयें प्राप्त होती हैं।

लगभग 11,000 निर्धन ग्रामीणों को यह नि:शुल्क वितरण किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षा सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी, सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की उपस्थिति व कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

इस प्रकार जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा अनेक वर्षों से इस प्रकार के समाज कल्याण के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। परिषत् के संस्थापक जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रारम्भ किये गये इन समाज सेवा के कार्यक्रमों को उनकी सुपुत्रियां, जो अत्यन्त कुशल व प्रशंसनीय रूप से आगे बढ़ा, समाज सेवा में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं।

 

आध्यात्म

जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा वृन्दावन क्षेत्र में वास करने वाली विधवा व निराश्रित महिलाओं को दिए गए उपहार

Published

on

Gifts given by Jagadguru Kripalu Parishad

Loading

वृन्दावन। जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में वृन्दावन में वास कर भजन कीर्तन करने वाली लगभग चार हजार विधवा व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए। इन उपहारों में उनके वस्त्र, शाल व अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं शामिल हैं।
बता दें कि जगद्गुरु कृपालु परिषद श्यामा श्याम धाम समिति के तत्वावधान में हर वर्ष ब्रह्मलीन जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर साधु भोज व निराश्रित महिलाओं को उपहार प्रदान किए जाते हैं।

इसी क्रम में पिछले दिनों भी वृन्दावन क्षेत्र के साधुओं को प्रेम मन्दिर में भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे साधुओं को भोज के साथ साथ उपहार भी दिए गए थे।

साधू भोज कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि इन धार्मिक आयोजनों का मार्ग निर्माण उनके पिता जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने किया था। आज उनकी बनाई हुई संस्था उनके पथ पर चलकर अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वहन कर रही है।

इस अवसर जेकेपी श्यामाश्याम धाम समिति की अध्यक्षा डॉ श्यामा त्रिपाठी एवं अनुजा डॉ कृष्णा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि बड़ी दीदी के दिशा निर्देशन में हमारी संस्था को ब्रजवासियों की सेवा से आंनद अनुभूति होती है, बृजवासी स्वयं भगवान के स्वरूप होते है, और इनकी सेवा करने से अन्तःकरण शुध्द होता है। बताया गया कि करीब पांच हजार साधुओं को 15 प्रकार की दैनिक वस्तुएं दक्षिणा के साथ प्रदान की गई।

Continue Reading

Trending