Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में बर्ड फ्लू के बाद अधिक मुर्गियों को मारा जा रहा

Published

on

Loading

जापान में बर्ड फ्लू के बाद अधिक मुर्गियों को मारा जा रहा

टोक्यो | जापान के सागा प्रांत के एक फार्म में मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू के संक्रमण का पता चलने के बाद अधिकारियों ने और अधिक मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया शनिवार देर रात शुरू हुई, जब कोहाकू इलाके के एक फार्म में एच5 वायरस के एक प्रकार की पुष्टि हुई।

नवंबर 2016 में बर्ड फ्लू के प्रकोप की शुरुआत के बाद इस प्रांत में पहली बार अधिकारियों को बर्ड फ्लू का मामला मिला है।

सागा के अलावा निगाटा, आमोरी, होक्काइदो, कुमानमाटो और मिरयाजाकी में भी संक्रमण के मामले मिले हैं। संक्रमण के कारण 11.7 लाख मुर्गियां पहले ही मारी जा चुकी हैं।

2014 के बाद जापान एक फिर इस वायरस की गिरफ्त में है और यह 2011 के बाद से सबसे बड़ा प्रकोप है, जब करीब 7,00,000 पक्षी मारे गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending