Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण सम्मान के लिए सिंधु का नाम आगे किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम का प्रस्ताव पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा है। ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु ने हाल के दिनों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। दरअसल उनके बेहद शानदार खेल की वजह से विश्व बैडमिंटन पटल पर भारतीय झंडा बुलंद हो रहा।

साल 2016 में पीवी ने चाइना ओपन का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ा दिया था। इस साल भी उन्होंने अपने चमत्कारी खेल की बदौलत कई खिताब अपने नाम किये हैं। इंडियन ओपन का खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था जबकि अभी हाल में ही उन्होंने कोरिया ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।

 

सुपर सीरीज के अलावा सिंधु ने कई अहम खिताब अपने नाम किया है। सिंधु ने रियो ओलम्पिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में भी रजत जीता। दूसरी ओर बीसीसीआई ने भी इस साल महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए प्रस्तावित किया है। विश्व क्रिकेट में माही को एक अलग रूप में देखा जाता है। माही ने भारत के लिए आईसीसी की सभी ट्रॉफियों जीतकर एक नया इतिहास बनाया था। बता दें कि उनकी कप्तानी में साल 2007 में टीम इंडिया ने टी-20 का विश्व कप अपने नाम किया था।

इसके बाद माही की कप्तानी में साल 2011 का विश्व कप भी टीम इंडिया ने जीता था। इतना ही नहीं माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। वहीं बैडमिंटन में लगातार पीवी सिंधु देश को सुनहरी कामयाबी दिला रही है। सिंधु शानदार खेल की बदौलत विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज है। साल 2015 में पीवी सिंधु को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। कुल मिलाकर सिंधु के प्रदर्शन से पद्म भूषण सम्मान के लिए उनका दावा मजबूत लग रहा है।

खेल-कूद

आईपीएल की व्यूअरशिप ने बनाया रिकार्ड, पहले दिन 16.8 करोड़ लोगों ने देखा मैच

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मुकाबले से हुआ था। आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिजनी स्टार के अनुसार, पहले दिन कुल 16.8 करोड़ लोगों ने इस मैच का आनंद लिया जो एक रिकॉर्ड है।

लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिज़्नी स्टार नेटवर्क पर आईपीएल 2024 के शुरुआती दिन, 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया, जो किसी भी आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन के लिए सबसे अधिक है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जियो सिनेमा को आईपीएल के पहले दिन 11.3 करोड़ दर्शक मिले थे। स्ट्रीमर ने दावा किया कि उसने आईपीएल 2023 के पहले दिन की तुलना में 51% की बढ़ोतरी दर्ज की है। एक बयान में कहा गया है कि पहले दिन जियो सिनेमा पर कुल देखने का समय 660 करोड़ मिनट था।

डिज़्नी स्टार नेटवर्क पर आईपीएल 2024 के उद्घाटन दिवस पर पहली बार 10 में से 8 कप्तान शामिल हुए। आईपीएल खिताब विजेताओं, विश्व कप चैंपियन, प्रतिष्ठित कोचों और खेल के दिग्गजों सहित प्रतिभाओं की एक स्टार-स्टडेड लाइन-अप ने उद्घाटन दिवस प्रस्तुत किया। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री बॉक्स में लौटे और भारत के विश्व चैंपियन हरभजन सिंह, इरफान पठान, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के साथ शामिल हो गए। इसमें स्टीव स्मिथ और स्टुअर्ट ब्रॉड का डेब्यू हुआ, जो आईपीएल 2024 को प्रस्तुत करने में दिग्गज ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, केविन पीटरसन, जैक्स कैलिस और डेल स्टेन के साथ शामिल हुए। सीएसके के पूर्व सितारे अंबाती रायडू, मुरली विजय, एल बालाजी और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के साथ-साथ आईपीएल चैंपियन विनय कुमार और वेणुगोपाल राव 9 भाषाओं में डिज्नी स्टार के क्षेत्रीय फीड में सबसे आगे थे।

 

Continue Reading

Trending