Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

Published

on

कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष, मोदी सरकार, मीडिया समूहों, राजीव भवन

Loading

देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य में हुए आम विधानसभा चुनाव के मीडिया समूहों द्वारा पूर्व अनुमानित परिणामो (एक्जिट पोल) पर असाहमति व्यक्त की है। उन्होंने इससे मतगणना में लगे कार्मिकों और नये प्रत्याशियों की मनोस्थिति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उत्तराखंड में 46 सीटो पर विजय प्राप्त करेगी।

कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष, मोदी सरकार, मीडिया समूहों, राजीव भवन

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने विधानसभा चुनावों के गुरुवार शाम को घोषित पूर्व अनुमानित परिणाम (एक्जिट पोल) को नरेंद्र मोदी सरकार के दवाब में घोषित किये जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 11 तारीख को मतगणना होनी है। इससे ठीक पहले इस तरह के पूर्व अनुमानों से पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का मनोबल टूटता है। कई बार प्रत्याशियों और समर्थकों को हृदय आधात तक हो जाता है। इसके अलावा, मतगणना कार्य में लगे कार्मिक इन पूर्व अनुमानों से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होने बताया कि वह निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल पर प्रतिबंध की निर्वाचन आयोग से मांग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस 46 सीट पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होने स्पष्ट किया कि 37 क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी जीत रहे हैं, जबकि नौ सीट पर कड़ा संघर्ष है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान, कर्नल गंभीर सिंह रावत, मथुरा दत्त जोशी, लाल चन्द शर्मा मौजूद रहे।

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending