Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एक ट्वीट को देख भर आया भज्जी का दिल, पहुंच गए अस्पताल…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है ‘जब भगवान किसी का सहारा बनते है तो वो अपने भक्त को बचाने के लिए कोई न कोई माध्यम बना ही लेते है फिर चाहे वो माध्यम कोई चीज हो, कोई मामूली इंसान या फिर कोई जाना-माना शख्स।

Image result for harbhajan singh

जी हां कुछ ऐसा ही हुआ इस वक़्त दिल्ली के अस्पताल में भर्ती नन्हीं काव्या के साथ। दरअसल, इस चार साल की काव्या के मस्तिष्क में सूजन है जिसके बाद इसके ऑपरेशन में करीब 3 लाख रुपए की जरुरत पड़ रही थी।

Image result for harbhajan singh photos cute

बच्ची को इस हालात से जूझते देख लोगों ने ट्वीटर पर इसकी मदद की अपील की। सौभाग्यवश ये ट्वीट टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने देख लिया।

Image result for harbhajan singh photos cute

इसके बाद हर जो हुआ उसे देख लोगों ने भज्जी की जमकर तारीफें की।

दरअसल, भज्जी ने आगे बढ़कर उस ट्वीट पर रिप्लाइ किया। उन्होंने कहा कि वह बच्ची की मदद करना चाहते हैं।

Image result for harbhajan singh photos cute

भज्जी सिर्फ ट्वीट करने तक ही नहीं रुके, वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अस्पताल में काव्या से मिलने से भी पहुंचे।

हरभजन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि काव्या हमारी बेटी है, भगवान उसकी रक्षा करेंगे. हम बस अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

Image result for harbhajan singh photos cute

बता दें कि, भज्जी इस समय टीम इंडिया के सदस्य नहीं हैं। दूसरे अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending