Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : मेरठ में एक ही परिवार के 7 लोगों पर तेजाब से हमला

Published

on

Loading

लखनऊ /मेरठ| उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार देर रात एक ही परिवार के सात लोगों पर तेजाब से हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में परिवार के सब लोग बुरी तरह झुलस गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि तेजाब से झुलसे सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती रात (गुरुवार) की है। मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के शौकीन गार्डेन में रहने वाले एक परिवार पर तेजाब से हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार हमला पति-पत्नी सहित उनके पांच बच्चों पर किया गया। बच्चों में चार लड़कियां व एक छह महीने का नवजात शामिल है।

सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड रिजल्ट: हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम तो इंटर में शुभम वर्मा ने किया, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए टॉप किया है। वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा ने बाजी मारते हुए पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाया।

आप नीचे दी गई लिस्ट में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम चेक कर सकते हैं।

हाईस्कूल के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट

प्राची निगम- रैंक 1
दीपिका सोनकर- रैंक 2
नव्या सिंह- रैंक 3
स्वाती सिंह- रैंक 3
दीपांशी सिंह सेंगर रैंक 3
अर्पित तिवारी- रैंक 3

इंटरमीडिएट के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट

शुभम वर्मा- रैंक 1
विषु चौधरी – रैंक 2
काजल सिंह- रैंक 2
राज वर्मा- रैंक 2
कशिश मौर्या- रैंक 2
चार्ली गुप्ता- रैंक 2
सुजाता पांडे- रैंक 2
शीतल वर्मा- रैंक 3
कशिश यादव- रैंक 3
आदित्य कुमार वर्मा- रैंक 3
अंकक्षा विश्वकर्मा- रैंक 3
पलक सिंह- रैंक 3

Continue Reading

Trending