Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में गंगा व सहायक नदियां उफान पर, लाखों लोग प्रभावित

Published

on

उप्र

Loading

उप्रगाजीपुर/बलियां/वाराणसी/इलाहाबाद| उत्तर प्रदेश में पूर्वाचल सहित लगभग एक दर्जन जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में अभी भी वृद्घि जारी है। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में जाने और सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों के मुताबिक, कई जगहों पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री बांटने का काम जारी है। सेना की भी मदद ली जा रही है।

उप्र में इलाहाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, बलियां और चंदौली जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति बेहद खराब हो गई है। गाजीपुर में बाढ़ का आलम यह है कि जिलाधिकारी आवास में भी पानी भर गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को दो दिन तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गाजीपुर में सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि प्रभावितों की पूरी मदद की जा रही है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनका हाल जानने के लिये कोई अधिकारी गांवों तक नही पहुंच पा रहा है।

गाजीपुर के जिलाधिकारी संजय खत्री के मुताबिक, प्रभावित गांवों में हर सम्भव मदद दी जा रही है। बाढ़ राहत चौकियों के माध्यम से गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खत्री के मुताबिक हालांकि अभी लोगों को बाढ़ से राहत नही मिलेगी।

उध, बलिया में गंगा और घाघरा नदियां उफान पर हैं। दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। यहां स्थिति बेहद भयावह हो गई है। लोग अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

जिलाधिकारी गोविंद एस राजू ने बताया कि बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है लेकिन प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है। लोगों की मदद के लिए सेना से भी संपर्क किया गया है। ताकि लोगों तक राहत सामग्री पहुंचायी जा सके।

बलियां में 50 से अधिक बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जहां अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर चौकियों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

गाजीपुर और बलियां के अलावा बनारस और उससे सटे चंदौली जिले में भी बाढ़ का कहर जारी है। बनारस में स्थिति काफी चिंताजनक है। रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। अस्सी घाट, बनारस सिटी, कैंट, नगवा, सामने घाट सहित कई इलाके पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं।

जिलाधिकारी विजय किरण आनंद स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ चौकियों की माध्यम से गश्त बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि गंगा के जलस्तर में जल्द ही कमी आयेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

इस बीच, इलाहाबाद के शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का विकराल रूप बढ़ता जा रहा है। शहर में 30,000 और ग्रामीण इलाके में 50,000 से ज्यादा परिवार मुश्किल में फंसे हैं।

हालात को देखते हुए एयरफोर्स के हैलीकप्टर से यमुनापार इलाके में मुश्किल में फंसे देवरा, लोनीपार, इटवा और सतपुर इलाके में राहत सामग्री बांटी गई। इस इलाके का संपर्क चारों तरफ से कटा हुआ है।

जिलाधिकारी संजय कुमार ने मजिस्ट्रेटों की टीम के साथ पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमों को राहत कार्य के लिए मैदान में उतार दिया है और नए राहत शिविर खुलवाने शुरू कर दिए।  शहर में करैलाबाग, गौस नगर, नेवादा, सलोरी, बघाडा, राजापुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजी से पलायन शुरू हो गया।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending